दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में केंद्र सरकार हमले की जानकारी दी। इसमें बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। पहलगाम की बायसरन घाटी में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग पर्यटक घायल हैं। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। आतंकी हमले के बाद बुधवार सुबह से सेना से लेकर एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। ड्रोन और हेलिकॉप्टर से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। साथ ही आतंकियों की तलाश की जा रही है। जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक हाई अलर्ट पर है।
Related Posts
भारी वाहनों के ड्राइवरों की ली मीटिंग : सड़क हादसों में कमी लाने नियमों का पालन करने की हिदायत
- News Excellent
- August 25, 2025
- 0
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा […]
होली के बाद महापौर मीनल ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
- News Excellent
- March 16, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने होली के बाद शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मौदहापारा, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक […]
अमृत भारत ट्रेन: आम से खास बनी आम आदमी की रेल यात्रा
- News Excellent
- July 17, 2025
- 0
एक मध्यमवर्गीय परिवार या उसका कोई एक सदस्य जब रेल यात्रा पर निकलता है तो उसके साथ सिर्फ एक बैग नहीं होता— बल्कि उसके साथ […]