दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में केंद्र सरकार हमले की जानकारी दी। इसमें बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। पहलगाम की बायसरन घाटी में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग पर्यटक घायल हैं। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। आतंकी हमले के बाद बुधवार सुबह से सेना से लेकर एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। ड्रोन और हेलिकॉप्टर से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। साथ ही आतंकियों की तलाश की जा रही है। जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक हाई अलर्ट पर है।
Related Posts
पेट्रोलियम कम्पनी रांवाभाठा और बिरगांव क्षेत्र में लगाएगी कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र, प्रतिदिन 100 मेट्रिक टन गीले कचरे से बायो गैस बनाई जाएगी
- News Excellent
- March 4, 2025
- 0
रायपुर। केन्द्र सरकार की अभिनव योजना के अंतर्गत रांवाभाठा बिरगांव क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कम्पनी द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम की रिक्त भूमि पर शीघ्र […]
तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, एक महिला ने तोड़ा दम, 5 घायल
- News Excellent
- September 18, 2025
- 0
जशपुर। जशपुर में गुरुवार सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर […]
लोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
- News Excellent
- August 30, 2025
- 0
रायपुर। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के मूल्यांकन को लेकर कुछ न्यूज वेबपोर्टल्स में प्रकाशित खबरों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। […]