रायपुर। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन कैरियर ब्लूम द्वारा 19 अप्रैल को किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रसिद्ध शिक्षाविद और हस्तियां कैरियर मार्गदर्शन युवाओं को देंगे। रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुभारंभ होगा। कैरियर ब्लूम की संचालक श्रीमती नेहा जैन ने बताया कि 12 वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद ज्यादातर युवा अपने कैरियर को लेकर कंफ्यूज रहते है, उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है, ऐसे में इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सभी समस्याआंे का समाधान मिलेगा और इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंडिया लेवल की यूनिवर्सिटीज आ रही है, प्रदेश व देश के प्रसिद्ध हस्तियां एवं शिक्षाविद छात्राओं का मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्याख्यान देने के लिए अविनाश ग्रुप के एमडी श्री आनंद सिंघानिया, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के संचालक श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, एप्पल प्रोडक्ट मैनेजर हावर्ड स्पीकर श्री सिद्धार्थ राजहंस, टचस्टोन ग्रुप के एमडी श्री रोहित पारख, रिसिप्ट गुड की चीफ आॅफिसर ईशा झवर, ज़ौफ़ फूड के काॅ-फाउंडर श्री आकाश अग्रवल्ला एवं आर्यन कटारिया शामिल होंगे। इस अवसर पर एक लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। जिसमें एप्पल का आईपैड दिया जाएगा।
Related Posts
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दर्जनों नक्सली ढेर
- News Excellent
- January 21, 2025
- 0
गरियाबंद। जिले से मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यहां पर 36 घंटे से सुरक्षा बल और नक्सली के बीच मुड़भेड़ जारी है। इस दौरान […]
ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया ने देखा नया शक्ति संपन्न भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- News Excellent
- May 16, 2025
- 0
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बदलते दौर के भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया […]
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से रोजाना 18 मिलियन लीटर पानी का होगा ट्रीटमेंट, हुआ MOU
- News Excellent
- May 24, 2025
- 0
रायपुर। एनएसपीसीएल भिलाई और रायपुर नगर निगम ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके अंतर्गत के साथ चंदनडीह स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से […]