रायपुर। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
Related Posts
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- News Excellent
- August 15, 2025
- 0
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 780 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति […]
जगन्नाथ रथ यात्रा पर वी वाय हॉस्पिटल के 10 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण, ‘साँझा चूल्हा एवं रैन बसेरा’ का भी शुभारम्भ
- News Excellent
- June 27, 2025
- 0
जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर प्रतिष्ठित वी वाय हॉस्पिटल कमल विहार रायपुर ने अपने मानव स्वास्थ्य सेवा के 10 वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न किए […]
CG बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें घोषित, 1 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक होंगे एग्जाम
- News Excellent
- November 20, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर […]