रायपुर। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
Related Posts
पीएचडीसीसीआई ने लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त कार्यालय के सहयोग से “एक दिवसीय बौद्धिक संपदा (IP) जागरूकता कार्यक्रम”
- News Excellent
- March 28, 2025
- 0
रायपुर 28.03.2025 पीएचडीसीसीआई ने लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त कार्यालय के सहयोग से “एक दिवसीय बौद्धिक संपदा (IP) जागरूकता कार्यक्रम” […]
हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- News Excellent
- August 6, 2025
- 0
रायपुर, 05 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति के प्रकरणों में […]
सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नवजात शिशुओं का आधार कार्ड निर्माण
- News Excellent
- April 10, 2025
- 0
रायपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित जन्म लिंक आधार पंजीकरण योजना के अंतर्गत, देश के प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड से जोड़ने की पहल को और […]