रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा हमें छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
Related Posts
नशे के कारोबार में लिप्त आरक्षकों की करोड़ों की संपत्ति जब्त
- News Excellent
- January 18, 2025
- 0
बिलासपुर। सुरक्षा ड्यूटी के दौरान गांजा तस्करी में शामिल चार जीआरपी आरक्षकों की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है। इन […]
आईपीएल क्रिकेट मैच में सटटा खिलाने पर पुलिस ने पकड़ा, चार गिरफ्तार
- News Excellent
- April 3, 2025
- 0
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा श्आपरेशन प्रहार के तहत जुआ सटटा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ;शहर राजेन्द्र […]
कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आएंगे भारत, अयोध्या में राम जी का करेंगे दर्शन
- News Excellent
- May 29, 2025
- 0
अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में अपने भारत दौरे के दौरान अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करेंगे. उद्योग सूत्रों ने […]