रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 2 जोन कमिश्नर डाॅ. आर.के. डोंगरे ने जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत सफाई कार्य हेतु वार्डो में निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराये जाने पर सफाई व्यवस्था में अत्यंत व्यवधान उत्पन्न होने, सफाई नहीं होने से अस्वास्थ्यप्रद परिस्थितियां निर्मित होने, आमजनों को अत्यंत असुविधा होने, शासन – प्रशासन की छबि धूमिल होने, जनप्रतिनिधियों द्वारा अत्यंत नाराजगी व्यक्त किये जाने और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप द्वारा वार्डो में सफाई कर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण करने के उपरांत अनुपस्थिति पर सफाई ठेकेदारों पर जुर्माना करने के दिये गये निर्देश पर निष्ठा की उपस्थिति का अवलोकन करने पर वार्ड में उपस्थिति और निष्ठा में अंतर होने पर इन सब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम जोन क्रमांक 2 के क्षेत्र के अंतर्गत वीरांगना अवंति बाई वार्ड क्रमांक 6 के ठेकेदार मेसर्स महेश्वरी कांट्रेक्टर प्रोपराईटर दासरी श्रीनिवास राव, निर्धारित 41 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 22 उपस्थित, राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 के ठेकेदार मेसर्स मोहिते इंटरप्राईजेस निर्धारित 35 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 18 उपस्थित, रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 के ठेकेदार श्री हार्दिक पिथालिया निर्धारित 36 में औसत 3 दिन में 21 उपस्थित, दानवीर भामाशाह वार्ड 26 की ठेकेदार श्रीमती भारती बेर निर्धारित 45 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 16 उपस्थित, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 27 के ठेकेदार मेसर्स एस.एस. इंन्फ्राटेक साल्युसन्स प्रोपराईटर संतोष सोनी निर्धारित 60 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 32 उपस्थित, शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 के ठेकेदार मेसर्स ललित इंटरप्राईजेस प्रोपराईटर ललित क्षत्रिया निर्धारित 38 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 26 उपस्थित, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 36 के ठेकेदार श्री राजू कश्यप निर्धारित 41 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 17 उपस्थित उक्त 7 वार्डों के सफाई ठेकेदारों पर कुल 70 हजार और जोन अंतर्गत जोन गैंग के ठेकेदार श्री राकेश सारथी निर्धारित 15 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 3 उपस्थित पर 5 हजार एवं देवेन्द्र नगर आफिसर कालोनी की ठेकेदार श्रीमती रेखा देवांगन निर्धारित 10 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 5 उपस्थित पर 2000 रू. अर्थदण्ड किया है। जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे ने अर्थदण्ड हेतु आदेश जारी कर भविष्य में निर्धारित से कम सफाई कर्मी उपलब्ध कराये जाने पर बिना सूचना के सम्बंधित वार्ड का सफाई ठेका निरस्त करने की कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। जोन कमिश्नर ने इस संबंध में नगर निगम जोन 2 की ओर से अंतिम सूचना संबंधित सफाई ठेकेदारों को जारी कर दी है।
Related Posts
रामनवमी पर मांस – मटन बेचने पर रहेगा प्रतिबंधित
- News Excellent
- April 3, 2025
- 0
रायपुर। सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में श्री रामनवमी पर्व 6 अप्रैल 2025 को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित […]
मुख्यमंत्री साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने की मुलाकात
- News Excellent
- January 25, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय […]
नवरात्रि पर्व पर मंदिरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर के निर्देश पर सभी जोन आयुक्तों को निर्देश जारी
- News Excellent
- March 29, 2025
- 0
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जोन स्तर […]