रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन कमिश्नरों द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार विगत दिवस मास्टर ट्रेनर्स से ईव्हीएम मशीनों के प्रदर्शन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के तत्काल पश्चात सभी 10 जोनों के 70 वार्डों के मतदान केन्द्रोँ में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन आज लगातार दूसरे दिन जारी रहा. नगर निगम आयुक्तअबिनाश मिश्रा इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी एवं नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा सहायक नोडल अधिकारी रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त की गयी हैँ. सभी जोन कमिश्नरों को अपने – अपने जोन क्षेत्र में सभी वार्डों के मतदान केन्द्रोँ में ईवहीएम मशीनों का प्रदर्शन करने का दायित्व दिया गया है. जोन कमिश्नरों ने वार्डों में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन करने जोन अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य दायित्व दिया है. नगर निगम के तहत सभी जोनों के समस्त वार्डों में जोन अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रोँ में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है. सभी मतदान केन्द्रोँ में बड़ी संख्या में मतदाताओं द्वारा ईव्हीएम मशीनों के सम्बन्ध में अपनी जिज्ञासाओं का शमन किया जा रहा है. जोन अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को ईव्हीएम मशीन से मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रियाओं से अवगत करवाया जा रहा है. आज रविवार के दिन जोन 4 द्वारा सदर बाजार की महाराणा प्रताप स्कूल मतदान केन्द्र, सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नयापारा, आनंद समाज वाचनालय, नवीन सरस्वती कन्या शाला पुरानी बस्ती, सालेम स्कूल के सभी मतदान केन्द्रोँ, जोन 8 की टीम द्वारा कबीर नगर में वाम्बे वाल्मीकि अम्बेडकर आवास योजना आवासीय परिसर के मतदाताओं को, शंकर नगर वार्ड जोन 3 क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रोँ, जोन 1,2, 3, 4, 5,6, 7,8, 9,10 के वार्डों के मतदान केन्द्रोँ में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन निगम के सम्बंधित जोन अधिकारियों द्वारा किया गया. अधिकारियों द्वारा सभी मतदान केन्द्रोँ में बड़ी संख्या में ईव्हीएम मशीनों से सम्बंधित नागरिक मतदाताओं की जिज्ञासाओं का शमन किया गया. मतदान केन्द्रोँ में ईव्हीएम मशीनों के प्रदर्शन का मतदाता नागरिकों को ईव्हीएम मशीन से मतदान करने की प्रक्रियाओं से अवगत करवाने का सिलसिला नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों के मतदान केन्द्रोँ में लगातार दूसरे दिन जारी रहा. यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु मतदान की तिथि दिनांक 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से संध्या 5 बजे तक निर्धारित की गयी है, जबकि दिनांक 15 फरवरी 2025 को मतगणना की जाएगी.
Related Posts
नई रोशनी की ओर कोंटा इलाके का मेटागुड़ा गांव, कैम्प मेटागुड़ा में बिजली पहुंचने से जगी विकास की नई उम्मीद
- News Excellent
- July 28, 2025
- 0
रायपुर। माओवाद प्रभावित सुदूर बस्तर अंचल का वह इलाका, जहां कभी सूरज ढलने के साथ ही घुप्प अंधेरा छा जाता था—अब वहां बिजली की रौशनी […]
ग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री
- News Excellent
- July 28, 2025
- 0
रायपुर। सीआईआई(Confederation of Indian Industry) द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट 2025″ प्रदेश के वाणिज्य व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सम्मिलित हुए। देश […]
हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- News Excellent
- August 6, 2025
- 0
रायपुर, 05 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति के प्रकरणों में […]