उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल पहुंचकर आईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण तथा भालू के हमले में घायल जवान से रूबरू भेंटकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और इन दोनों का बेहतर उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों एवं चिकित्सकों को दिए। साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीण प्रमोद ककेम तथा जवान बामन पोड़ियाम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीते 5 अगस्त को बीजापुर जिले के इलमिड़ी निवासी ग्रामीण प्रमोद ककेम नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने के कारण घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रिफर किया गया है। वहीं बीजापुर जिले के बासागुड़ा ईलाके में गश्त के दौरान गत 29 जुलाई को अचानक भालू के हमले में घायल जवान श्री बामन पोड़ियाम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पाण्डे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अधिकारी एवं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के चिकित्सक मौजूद थे।
Related Posts
राज्यपाल डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
- News Excellent
- August 16, 2025
- 0
रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। […]
PM आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक, शाह, राजनाथ और डोभाल भी मौजूद
- News Excellent
- April 23, 2025
- 0
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक जारी है। […]
छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष: PM मोदी 1 नवंबर को रायपुर में 6 घंटे में करेंगे 6 बड़े इवेंट, नए विधानसभा भवन और आदिवासी म्यूजियम सहित कई सौगातें
- News Excellent
- October 30, 2025
- 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर, 2025 को छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस यानी राज्योत्सव 2025 के मौके पर राज्य के एक दिवसीय दौरे पर […]