बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए कार हादसे में तंजील अहमद समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मौत हो गई। बदायूं के सहसवान में चाचा की शादी में शामिल होकर परिवार कार से वापस दिल्ली जा रहा था। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार पुलिया से टकराकर पलट गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में तंजील, उनकी पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन व दो साल का भांजा जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में उनकी छोटी बहन गुलनाज गंभीर रूप से झुलसी है, जिसका उपचार चल रहा है। तंजील और निदा की शादी सात महीने पहले हुई थी। इस दर्दनाक हादसे में तीन परिवारों की खुशियां खाक हो गईं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी तंजील अहमद उर्फ लल्ला (25 वर्ष) दिल्ली के मालवीयनगर में पत्नी निदा व पिता तनवीर अहमद के साथ रहते थे। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और पिता भी ठेकेदारी करते हैं। पास में ही सहसवान निवासी उसके बहनोई जुबैर भी अपने परिवार के साथ रहते थे। वह रंगाई-पुताई के ठेकेदार थे।
Related Posts
महाराष्ट्र में गैस सिलेंडर के काला बाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई, 18 गिरफ्तार, 1200 से अधिक सिलेंडर जब्त
- News Excellent
- March 17, 2026
- 0
खबर (विस्तार से):महाराष्ट्र में गैस सिलेंडर की काला बाज़ारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस […]
सलमान के घर आये गणेश भगवान, पूरे परिवार के साथ उतारी आरती
- News Excellent
- August 28, 2025
- 0
बुधवार को देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया है. घरों और चौंक चौराहों पर पंड़ालों में भी गणपति […]
पश्चिम बंगाल में महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा, सरकार ने जारी किया आदेश
- News Excellent
- May 22, 2026
- 0
पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए राज्य में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा योजना लागू करने का आदेश जारी कर दिया […]