राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में पहुंचकर सीआरपीएफ के घायल जवान मंटू नाथ (निवासी असम राज्य) और श्री राजवीर सिंह (निवासी गुजरात राज्य) का कुशलछेम जाना। ये जवान 8 जुलाई को नक्सलियों द्वारा बीजापुर में किये गए आईडी विस्फोट में घायल हो गए थे। राज्यपाल ने घायल जवानों से चर्चा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने जवानों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से बातचीत कर उनके समुचित उपचार के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने उनके इलाज में किसी भी प्रकार की आवश्यकता की स्थिति में सरकार की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की ।
Related Posts
RTO इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर से की मारपीट, रायपुर मुख्यालय अटैच
- News Excellent
- February 3, 2025
- 0
राजनांदगांव जिले के पाटेकोहरा RTO में ड्राइवर से मारपीट मामले में अपर परिवहन आयुक्त ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने पाटेकोहरा RTO से परिवहन इंस्पेक्टर […]
शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी, देखें पहली तस्वीर
- News Excellent
- July 15, 2025
- 0
15 जुलाई 2025, दोपहर 3:00 बजे एक ऐतिहासिक पल आया जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) […]
वनडे रैंकिंग में किया सुधार, विराट और रोहित की हुई वापसी
- News Excellent
- August 21, 2025
- 0
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में जारी की गई वनडे रैंकिंग में हुई गड़बड़ी के बाद फैंस की नाराजगी को देखते हुए सुधार […]