रायपुर। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के नगर निवेश विभाग ने जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत चंगोराभाठा बाजार चौक के पास शासकीय संपत्ति पोल पर अवैध रूप से बैनर -पोस्टर लगाकर शहर की सुन्दरता प्रभावित करने पर छ.ग. संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर अगत्स्या एकेडमी आफ साइंस अनाज भंडार के पास रायपुर, कृष्णा किड्स एकेडमी एसबीआई कालोनी सुन्दर नगर रायपुर, शिक्षा कोचिंग सेंटर अश्वनी नगर महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन के पास रायपुर और आईएसबीएम यूनिवर्सिटी रायपुर के संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर 10-10 हजार रू. का जुर्माना किया है और 3 दिन के भीतर जुर्माना राशि नगर पालिक निगम के जोन 5 नगर निवेश विभाग में जमा करने और भविष्य में बिना अनुमति शासकीय स्थलो पर पोस्टर इत्यादि ना लगाये जाने के निर्देश जोन 5 नगर निवेश विभाग की ओर से जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक ने नोटिस जारी कर दिये हैँ। संबंधित संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अपालन की स्थिति में समयावधि समाप्त हो जाने के पश्चात नगर निगम रायपुर द्वारा संबंधित संचालकों के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी। इन परिस्थितियों के लिए संबंधित संचालकगण स्वयं उत्तरदायी होंगे।
Related Posts
रायपुर में पहली बार नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में
- News Excellent
- February 6, 2025
- 0
रायपुर: कमल विहार रायपुर में स्थित डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 8 व 9 फरवरी को नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा […]
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार
- News Excellent
- March 29, 2025
- 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों […]
स्व सहायता समूहों को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़े: भीम सिंह
- News Excellent
- July 2, 2025
- 0
जशपुर जिले में वनोत्पाद के प्रसंस्करण से महिला समूह को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति की बसाहटों में पीएम […]