जय हरितिमा महिला समिति द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों को सलामी दी और विजय का जश्न मनाया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीय नागरिकों को भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी गयी। सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर अपने श्रध्दासुमन अर्पित किये। तदोपरन्त ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। समिति की सदस्यों ने तिरंगा लहराया, जय हिन्द, भारत माता की जय के नारे लगाए। समिति की सभी सदस्यों ने भारत के जल, थल एवं वायु सेना के वीर जवानों को सलामी दी। समिति द्वारा इस मौके को और भी खास बनाया गया क्यूंकि इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने ड्रेस से लेकर व्यंजन तक तिरंगे की थीम में रखा था। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में महिला शेफ गरिमा शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने कुकिंग टप्स् के द्वारा मिलेट केक, बिस्किट जैसे स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक व्यंजन बनाना सिखाया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कार्यकारिणी समिती की सचिव दुर्गा प्रजापति, सह सचिव दिप्ती मई दास, उपाध्यक्ष ममता लखेरा, कोषाध्यक्ष मंजुषा पाली और खेल प्रभारी प्रिती भंडारकर ने किया।
Related Posts
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दर्जनों नक्सली ढेर
- News Excellent
- January 21, 2025
- 0
गरियाबंद। जिले से मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यहां पर 36 घंटे से सुरक्षा बल और नक्सली के बीच मुड़भेड़ जारी है। इस दौरान […]
कलिंगा विश्वविद्यालय ने “पायथन और बुद्धिमान मशीनों के साथ अगली पीढ़ी के STEM शिक्षण” पर 5 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) का आयोजन किया
- News Excellent
- July 10, 2025
- 0
स्थानः गीतांजली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हैदराबाद गीतांजली कॉलेज, हैदराबाद में STEM शिक्षा हेतु पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ने दी तकनीकी शिक्षा को नई […]
साय सरकार का बड़ा फैसला : बीएड शिक्षकों के लिए राहत, कई महत्वपूर्ण फैसले
- News Excellent
- April 30, 2025
- 0
मुख्यमंत्र विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – […]