रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च 2025 शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में महिला दिवस पर दोपहर ढाई बजे से आयोजित कार्यक्रम में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे सम्मिलित होंगी. वे कार्यक्रम में रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम रायपुर की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी. आज रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से संघ के उपाध्यक्ष मोहित कुमार दर्रो, पदाधिकारी बमशंकर गुप्ता ने नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे से महापौर चेम्बर में मुलाकात कर उन्हें संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया. महापौर ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है. महापौर संघ के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगी.
Related Posts
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: बस, ऑटो समेत मालवाहक थमे, जानिए प्रमुख 11 सूत्रीय मांगें
- News Excellent
- October 25, 2025
- 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार (25 अक्टूबर 2025) से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान कर दिया है। “स्टेयरिंग […]
एनएचएआई के फास्टटैग में सालाना पास देशभर में लागू
- News Excellent
- August 16, 2025
- 0
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करने और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ाने की परिकल्पना के अनुरूप, एनएचएआई […]
गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस
- News Excellent
- January 18, 2025
- 0
रायपुर। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने […]