रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत महात्मा गांधी वार्ड नम्बर 8 के क्षेत्र में कैपिटल सिटी फेस- 2.सड्डू में पेयजल की समस्या को लेकर विगत दिवस वहाँ के रहवासियो द्वारा आवासीय कॉलोनी में किये गए प्रदर्शन क़ो तत्काल स्वतः संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित स्थल पर रहवासियों की पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण करवाने हेतु पहुंचीं एवं नगर निगम जोन 9 के सम्बंधित अधिकारियों क़ो आवश्यक कार्य करवाकर अगले दो दिनों के भीतर कैपिटल सिटी फेस -2 सड्डू आवासीय परिसर के रजवासियों की पेयजल समस्या का तत्काल निराकरण करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए. स्थल निरीक्षण के दौरान महापौर मीनल चौबे के साथ नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, जोन 9 जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास एवं जोन 9 जल विभाग के अन्य सम्बंधित अभियंताओं की उपस्थिति रही.
Related Posts
स्वच्छता दीदियों अब उगाएंगी रायपुर में पौधे, देखभाल भी खुद करेंगी
- News Excellent
- May 22, 2025
- 0
रायपुर। केन्द्र की अमृत मिशन योजना के अंतर्गत एनयूएलएम के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत 29 महिला स्वसहायता समूहों की स्वच्छता दीदियाँ […]
रेलवे ने 26 ट्रेनों को किया कैंसिल, जानें कौन सा ट्रेन
- News Excellent
- August 23, 2025
- 0
रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है. अगर आप भी त्यौहारी सीजन में रेल सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित […]
नई रोशनी की ओर कोंटा इलाके का मेटागुड़ा गांव, कैम्प मेटागुड़ा में बिजली पहुंचने से जगी विकास की नई उम्मीद
- News Excellent
- July 28, 2025
- 0
रायपुर। माओवाद प्रभावित सुदूर बस्तर अंचल का वह इलाका, जहां कभी सूरज ढलने के साथ ही घुप्प अंधेरा छा जाता था—अब वहां बिजली की रौशनी […]