रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर से हो गया है. छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई.दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में रायपुर शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है.
Related Posts
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दर्जनों नक्सली ढेर
- News Excellent
- January 21, 2025
- 0
गरियाबंद। जिले से मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यहां पर 36 घंटे से सुरक्षा बल और नक्सली के बीच मुड़भेड़ जारी है। इस दौरान […]
राज्यपाल डेका ने घायल जवानों का जाना कुशलक्षेम
- News Excellent
- July 11, 2025
- 0
राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में पहुंचकर सीआरपीएफ के घायल जवान मंटू नाथ (निवासी असम राज्य) और श्री राजवीर सिंह […]
पत्नी पर आग बबूला हुआ पति, जबरदस्त वार से हुई मौत, पति ने फिर पी ली कीटनाशक
- News Excellent
- January 11, 2025
- 0
रायपुर। राजधानी से एक और खूनी वारदात सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी को सीलबट्टे से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया. आग […]