रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर से हो गया है. छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई.दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में रायपुर शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है.
Related Posts
14 वर्षीय बालक पर एमएमआई नारायणा अस्पताल में भारत का पहला रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन सफल
- News Excellent
- August 30, 2025
- 0
रायपुर, बाल चिकित्सा हृदय देखभाल में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर ने १४ वर्षीय बालक पर भारत का पहला रिट्रीवेबल […]
छत्तीसगढ़ टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से अग्रसर, अब तक 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त घोषित
- News Excellent
- July 26, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी और सुनियोजित प्रयासों के साथ […]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
- News Excellent
- September 6, 2025
- 0
रायपुर, 06 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता […]