रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके साथ मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की आशंका जताई है। सोमवार को बिलासपुर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका बिहार से झारखंड तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैला हुआ है। इस मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है।
Related Posts
असम विधानसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ के 4 दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनावी कमान संभालेंगे साव और चौधरी
- News Excellent
- February 16, 2026
- 0
रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ […]
सोशल मीडिया में चाकू के साथ फोटो वायरल, युवक को भेजा जेल
- News Excellent
- January 16, 2025
- 0
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने एवं अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने एवम सोशल मीडिया/नेटवर्क के […]
एक ही जमीन पर दर्ज परिवारों को अलग-अलग मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ
- News Excellent
- September 15, 2025
- 0
रायपुर, 14 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि एक ही भूमि खाता (सिंगल लैण्डहोल्डिंग) में कई किसान परिवारों के […]