ज्योतिष अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर 297 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसने इस त्योहार का महत्व कई गुना बढ़ा दिया है। बता दें इस साल राखी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है और इस दिन सूर्य देव और बुध देव कर्क राशि में, चंद्रमा मकर में, मंगल कन्या में, गुरु और शुक्र मिथुन में, पापी ग्रह राहु कुंभ में तो केतु सिंह राशि में गोचर कर रहा होगा। ग्रहों का ऐसा योग इससे पहले 1728 में बना था। बताया जा रहा है कि उस समय भी राखी पर भद्रा नहीं थी और ग्रहों की यही स्थिति थी और 2025 में भी ठीक ऐसा ही हो रहा है। इसके साथ ही सुबह 05:47 से दोपहर 02:23 तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधने से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी। राखी बांधते समय तीन गांठें लगानी चाहिए। जिसमें पहली गांठ भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए बांधी जाती है। दूसरी भाई-बहन के रिश्ते में अटूट प्रेम और भरोसे की भावना को दर्शाती है। तीसरी भाई को उसके कर्तव्यों की याद दिलाती है कि वह हमेशा धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलें और अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करे।
Related Posts
जीएसटी दर को युक्तिसंगत बनाया : ड्रोन पर जीएसटी 5% घटाया
- News Excellent
- September 10, 2025
- 0
दिल्ली। जीएसटी छूट वाले फ्लाइट सिमुलेटर और मोशन सिमुलेटर देश में प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में अगली […]
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी
- News Excellent
- June 2, 2025
- 0
आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। पहले बल्लेबाजी करते […]
मिलावटी बायोडीजल के विनिर्माताओं एवं खुर्दरा विक्रेताओं के विरुद्ध करे कठोर कार्यवाही : ग्रामीण विकास मंत्री
- News Excellent
- July 9, 2025
- 0
जयपुर। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय, जयपुर में मिशन हरियालो राजस्थान, बायोफ्यूल प्राधिकरण, बंजर भूमि एवं चारागाह […]