रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर में तैयारियां तेज गति से प्रगति पर है. आज इस क्रम में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में जोन प्रभारी अधिकारी के तौर पर सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन जोन नोडल अधिकारी सैय्यद जोहेब, जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव की उपस्थिति में जोन क्षेत्र में अवन्ति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय, तालाब की सफाई का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं अच्छी सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने तेलीबांधा चौक बाजार के समीप नगर निगम जोन 9 द्वारा विकसित जीवीपी में सेल्फी पॉइंट विकसित करने का निर्देश दिया. वहाँ नगर निगम द्वारा पूर्व में लोगों द्वारा डाले जा रहे कचरे की पूर्ण सफाई करवाकर उसे सुन्दर विकसित पॉइंट बनाया जा चुका है. अब वहाँ सेल्फी पॉइंटशीघ्र विकसित किये जाने का कार्य नगर निगम जोन 9 द्वारा किया जायेगा. उपायुक्त ने तेलीबांधा में सड़क पर लग रहे बाजार को भीतर बनाये गए शेड में शीघ्र व्यवस्थित किये जाने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.
Related Posts
बलरामपुर जिले में लुत्ती (सतबहिनी) डैम हादसा : मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक
- News Excellent
- September 3, 2025
- 0
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस […]
अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम घोषित
- News Excellent
- May 16, 2025
- 0
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम घोषित कर दी है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का […]
चार ट्रेनें इन दिनों रहेगी कैंसिल, जानें कौन सा है ट्रेन
- News Excellent
- July 31, 2025
- 0
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में पूर्व तटीय रेलवे […]