रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 4 क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय की नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा मालवीय मार्ग में जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक (महावीर चौक) तक मार्ग के दोनों ओर मुख्य बाजार क्षेत्र में 37 दुकानों के सामने सड़क पर कब्जा कर किये जा रहे व्यवसाय और इस कारण बाधित सड़क यातायात को लेकर अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी और मालवीय मार्ग में सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसायरत सम्बंधित 37 दुकान संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए सम्बंधित प्रत्येक दुकान संचालक से 500 रूपये और कुल 37 सम्बंधित कब्जाधारी दुकान संचालकों पर मालवीय मार्ग में मुख्य बाजार की सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय करने यातायात बाधित करने पर कुल 18500 रूपये ई जुर्माना स्थल पर किया गया. सम्बंधित सभी 37 दुकान संचालकों को भविष्य में व्यवसाय अपनी निर्धारित दुकान सीमा के भीतर सामान रखकर करने की कड़ी हिदायत दी गयी है, ताकि मुख्य बाजार मार्ग में सड़क यातायात बाधित ना हो. अन्यथा की स्थिति में सड़क पर कब्जा जमाये जाने और सड़क यातायात बाधित किये जाने की स्थिति मिलने पर सम्बंधित दुकान संचालकों को व्यवस्था सुधार हेतु नियमानुसार कड़ी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी है.
Related Posts
“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल
- News Excellent
- September 2, 2025
- 0
रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज रायपुर. बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में […]
अब फार्मासिस्ट अपने पंजीयन का भी कर सकेंगे ऑनलाइन नवीनीकरण
- News Excellent
- May 3, 2025
- 0
रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के आनलाइन फार्मासिस्ट नवीनीकरण पोर्टल […]
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि
- News Excellent
- April 18, 2025
- 0
राज्य के दो जिले मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ति को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग जिला अवार्ड रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शानदार प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ […]