अयोध्या में विराजमान संपूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी प्रभु श्री रामलला का श्रृंगार प्रतिदिन भव्य रूप में होता है. रोजाना भगवान श्री राम भक्तों को अलग-अलग रूप में दर्शन देते हैं. उनकी फूलों की माला भी दिल्ली से मंगाई जाती है. रामलला की पहली आरती सुबह 6.30 बजे होती है. रामलला को जगाने से पूजन शुरू होता है. इसके बाद उन्हें लेप लगाने, स्नान करवाने से लेकर वस्त्र पहनाया जाता है. हर दिन और मौसम के हिसाब से अलग-अलग वस्त्र पहनाए जाते हैं. गर्मियों में सूती और हल्के वस्त्र तो जाड़े में स्वेटर और ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं. दोपहर 12 बजे भोग आरती होती है और साढ़े सात बजे संध्या आरती होती है. इसके बाद रामलला को 8.30 बजे शयन करवाया जाता है. रामलला के दर्शन 7.30 बजे तक ही किए जा सकते हैं.
Related Posts
अच्छा शिक्षक हजार लाइब्रेरी के बराबर, विद्या और संस्कृति की पावन भूमि है राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा
- News Excellent
- September 6, 2025
- 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का दिन है, जो समाज का […]
पुरी जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ पुजारी की हत्या
- News Excellent
- June 12, 2025
- 0
पुरी। रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर में जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, वहीं एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है। जगन्नाथ […]
मुख्यमंत्री ने जीएसटी कर अपवंचन पर सख्ती के दिए निर्देश, 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल
- News Excellent
- July 2, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के कार्यों एवं […]