एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी के निर्देशानुसार विगत 20 मई 2025 को आयोजित सुशासन त्यौहार के अवसर पर कछौड़ सेक्टर की कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रभारी मंत्री एवं मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समक्ष सेक्टर पर्यवेक्षक चिन्ता तिवारी के संबंध में गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई। उक्त शिकायत को मंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही गंभीरता से लेते हुए तत्क्षण निर्देशित किया कि संबंधित सेक्टर की पर्यवेक्षक को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान प्रभार से हटाते हुए अन्यत्र पदस्थ किया जाए। मंत्रीगण के स्पष्ट निर्देशों का पालन करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कछौड़ सेक्टर की पर्यवेक्षक चिन्ता तिवारी को तत्काल प्रभाव से सेक्टर प्रभार से मुक्त कर बाल विकास परियोजना कार्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सम्बद्ध किया गया है। इसके साथ ही कछौड़ सेक्टर का नया प्रभार रत्नाबाई सिदार पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छत्तीसगढ़ को सौंपा गया है, जिससे क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों के बीच बेहतर समन्वय एवं कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
Related Posts
संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री
- News Excellent
- April 20, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती […]
सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्यमंत्री साय
- News Excellent
- May 21, 2025
- 0
रायपुर। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में अचानक उतरा और वे वहां आयोजित समाधान […]
प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा : डेका
- News Excellent
- June 17, 2025
- 0
समाज के प्रतिभाओ के सम्मानित करना उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास सेन समाज कर रहा है। जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत […]