रायपुर। रावणभाठा फिल्टरप्लांट के अंतर्गत 150 एमएलडी प्लांट के 1400 एमएम व्यास की एचएस रॉ वाटर पाईप लाईन में भाठागांव चौक के पास लीकेज मरम्मत हेतु 10 घण्टे का शटडाउन दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को लिया जाना है .इस सम्बन्ध में नगर निगम जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त रिपेयरिंग कार्य करने के कारण दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को 10 घण्टे का शटडाउन प्रस्तावित है. इस आवश्यक कार्य के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवर हेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओव्हरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर एवं मोतीबाग ओव्हरहेड टैंक से दिनाक 4 मार्च .2025 मंगलवार को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगा तथा संध्याकालीन जलप्रदाय नहीं किया जायेगा. उपरोक्त के अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावरपम्पों से जलप्रदाय यथावत रहेगा. दिनाक 5 मार्च .2025 बुधवार को सुबह सभी टंकियों से नियमित रूप से जलप्रदाय व्यवस्था दी जाएगी.
Related Posts
राज्य में ‘आउटपुट-आउटकम मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क’ के आधार पर होगी योजनाओं की निगरानी
- News Excellent
- March 20, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासन की प्रभावशीलता और योजनाओं की दक्षता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य नीति आयोग एवं नीति आयोग (भारत […]
छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहे ग्रीन कॉरिडोर:एनएचएआई ने इस साल लगाए 2.71 लाख पौधे
- News Excellent
- September 20, 2025
- 0
रायपुर. 19 सितम्बर 2025. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जहां एक ओर देश में सड़कों का जाल बिछा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजमार्गों के […]
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ा फैसला, कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए
- News Excellent
- July 30, 2025
- 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) […]