बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का आज 66वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी मान्यता ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार वीडियो शेयर किया और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा। मान्यता के अलावा कई सेलेब्स ने संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मान्यता दत्त ने आज इंस्टाग्राम पर अपना और संजय का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संजय और मान्यता बर्फ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस शानदार वीडियो के साथ मान्यता ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार… हमारे सैय्यारा। तुम्हारे साथ हर दिन एक तोहफा है, लेकिन आज हम उस अद्भुत इंसान का जश्न मनाते हैं, जो तुम हो। शक्ति, साहस और प्रेम से भरे एक और साल का जश्न मनाते हुए। तुम मेरी चट्टान हो, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, साथ ही सुरक्षा प्रदान करने वाले पिता हो, मार्गदर्शक सितारा हो और मेरे जीवन का प्यार हो… मैं तुम्हारी हर मुस्कान, हर हंसी और हमारे साथ बिताए हर पल के लिए बहुत आभारी हूं। मैं ईश्वर की अनंत आभारी हूं। हम तुमसे हमेशा प्यार करते हैं। ईश्वर तुम्हें सर्वोत्तम आशीर्वाद प्रदान करें। खूबसूरत जीवन के लिए भगवान का धन्यवाद।’
Related Posts
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज: कपिल शर्मा को प्यार की तलाश में मिलीं 3 बीवियां, तीनों अलग-अलग धर्मों की
- News Excellent
- November 26, 2025
- 0
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने कॉमेडी अंदाज के साथ वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म […]
फराह खान का पुराना वीडियो हुआ वायरल, ‘जलवा’ फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के रूप में दिखीं
- News Excellent
- October 9, 2025
- 0
मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक दुर्लभ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिससे […]
पारदर्शी गाउन में केंडल जेनर ने किया रैंप वॉक, काइली जेनर ने किया सपोर्ट
- News Excellent
- October 3, 2025
- 0
पेरिस में आयोजित शियापारेली स्प्रिंग 2026 फैशन शो में केंडल जेनर ने एक बोल्ड, पारदर्शी गाउन पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फैशन शो […]