बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का आज 66वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी मान्यता ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार वीडियो शेयर किया और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा। मान्यता के अलावा कई सेलेब्स ने संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मान्यता दत्त ने आज इंस्टाग्राम पर अपना और संजय का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संजय और मान्यता बर्फ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस शानदार वीडियो के साथ मान्यता ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार… हमारे सैय्यारा। तुम्हारे साथ हर दिन एक तोहफा है, लेकिन आज हम उस अद्भुत इंसान का जश्न मनाते हैं, जो तुम हो। शक्ति, साहस और प्रेम से भरे एक और साल का जश्न मनाते हुए। तुम मेरी चट्टान हो, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, साथ ही सुरक्षा प्रदान करने वाले पिता हो, मार्गदर्शक सितारा हो और मेरे जीवन का प्यार हो… मैं तुम्हारी हर मुस्कान, हर हंसी और हमारे साथ बिताए हर पल के लिए बहुत आभारी हूं। मैं ईश्वर की अनंत आभारी हूं। हम तुमसे हमेशा प्यार करते हैं। ईश्वर तुम्हें सर्वोत्तम आशीर्वाद प्रदान करें। खूबसूरत जीवन के लिए भगवान का धन्यवाद।’
Related Posts
बिग बॉस ओटीटी विजेता के गुरुग्राम स्थित घर पर तीन नकाबपोश बंदूकधारियों ने की गोलीबारी
- News Excellent
- August 17, 2025
- 0
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों ने रविवार तड़के गोलीबारी की. रिपोर्ट के अनुसार, […]
‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का दमदार फर्स्ट लुक जारी
- News Excellent
- December 10, 2025
- 0
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अभिनेता अहान शेट्टी का पहला आधिकारिक लुक जारी कर दिया गया है। यह लुक बेहद इंटेंस और प्रभावशाली […]
Karan Johar के बेटे ने पहनी ‘नेपो बेबी’ वाली टी-शर्ट
- News Excellent
- August 23, 2025
- 0
दिल्ली। करण जौहर पर हमेशा से ही नेपोटिज्म का आरोप लगता आया है। स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए वह कई बार ट्रोल हो चुके […]