कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे जवानों पर सर्चिंग से वापस लौटते समय बिजली की तार टूट कर गिर गई. तार की चपेट में आने से जा रहे दो जवान झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.जानकारी के अनुसार, डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे, रास्ते में बिजली की तार टूटकर बाइक में फंस गई. तार से बह रहे करंट की वजह से दोनों जवान झुलस गए, जिनमें से धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया है. वहीं संजय गढ़पायले की हालत सामान्य बताई जा रही है.जवानों के झुलसने की सूचना मिलने पर अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड उनकी स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. फिलहाल, दोनों घायल जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है.
Related Posts
राज्यपाल पटेल को स्कूल की बालिकाओं ने बाँधी राखी
- News Excellent
- August 9, 2025
- 0
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भोपाल के हेमा हायर सेकेंडरी स्कूल की बालिकाओं ने राखी बाँधी। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन आईं बालिकाओं से राखी […]
वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
- News Excellent
- March 28, 2025
- 0
रायपुर। जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं। […]
जगह बदल-बदल क़र जंगलो में सजा रहे थे जुए की महफ़िल, धरे गए
- News Excellent
- April 3, 2025
- 0
बिलासपुर। अवैध जुआ सट्टा खिलाने व खेलने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार […]