रायपुर। आज अपरान्ह 3 बजे जैसे ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु आदर्श निर्वाचन आचार संहिता प्रभावशील की गयी. नगर निगम रायपुर मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और सभी 10 जोनों के नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाईन के अनुसार सम्पति विरुपण की कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ कर दी है. कुछ घंटों में लगभग 5000 से अधिक बैनरों, पोस्टरों को हटाने की कार्यवाही की गयी. यह कार्यवाही निर्देशानुसार निरन्तर जारी है. विज्ञापन होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है और लोकार्पण शिलालेखों को ढँकने की कार्यवाही सभी जोनों एवं वार्डों में की जा रही है. सम्पति विरुपण की कार्यवाही और सतत निरंतर मॉनिटरिंग का प्रशासनिक दायित्व नगर निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा और उप अभियंता नगर निवेश विभाग नीतीश झा द्वारा निर्वहन किया जा रहा है.रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक और नगर निगम आयुक्त ने नगरीय निर्वाचन निर्वाचन 2025 के सन्दर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रभावशील आदर्श निर्वाचन आचरण संहिता की गाइड लाईन का शत – प्रतिशत परिपालन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने नगर निगम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देशित किया है.
Related Posts
बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति का भव्य उत्सव: बस्तर पंडुम 2025 का आगाज 12 मार्च से
- News Excellent
- March 11, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू […]
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में स्टील सेक्टर को विशेष प्रोत्साहन, ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा: मुख्यमंत्री श्री साय
- News Excellent
- July 29, 2025
- 0
रायपुर, 28 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देश के विभिन्न स्टील उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में उत्पादन यूनिट स्थापित करने का आमंत्रण दिया […]
200 जोड़ें दाम्पत्य बंधन में बंधे, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया आशीर्वाद
- News Excellent
- March 28, 2025
- 0
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहीं। जहां उनके मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री कन्या […]