रायपुर – राजधानी शहर रायपुर में चाइनीज मांझा के कथित विक्रय की शिकायत पर रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार लगातार दूसरे दिन नगर निगम उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यवाही नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग की टीम द्वारा जारी रही. नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन के तहत सदर बाजार स्वामी विवेकानंद वार्ड नम्बर 45 के गोलबाजार क्षेत्र में जोन सहायक राजस्व अधिकारी मान्कुराम धीवर के नेतृत्व में अभियान चलाकर पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान दो पतंग दुकानों को सीलबन्द कर दिया गया, जबकि उमदा फटाका दुकान के संचालक द्वारा दुकान में अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं रखे जाने पर जुर्माना किया गया.मेसर्स सिटी मोबाइल दुकान के संचालक पर निगम का अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं मिलने पर जुर्माना किया गया. अभियान आगे भी जारी रहेगा. नगर निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया और सभी पतंग दुकानदारों को दुकान में चाइनीज मांझा कदापि नहीं रखने की कड़ी हिदायत दी गयी.अभियान सतत जारी रहेगा.
Related Posts
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर में मेडिकल स्टोर बंद, 15 लाख दुकानों ने किया एकदिवसीय हड़ताल
- News Excellent
- May 20, 2026
- 0
देशभर में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के खिलाफ मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की। इस बंद का आह्वान […]
ड्रैगन का खौफनाक न्याय: चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा, भ्रष्टाचार के आरोप में पूरी संपत्ति भी जब्त!
- News Excellent
- May 8, 2026
- 0
बीजिंग: भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने वाले चीन ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। चीन की एक सैन्य अदालत ने […]
बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सांसद कश्यप
- News Excellent
- March 23, 2025
- 0
सुकमा। बस्तर संभाग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बस्तर सांसद महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में कलेक्टर देवेश […]