सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता एवं कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा चार अलग-अलग प्रकरणों में मध्यप्रदेश प्रांत की मदिरा सहित कुल 36.9 लीटर शराब और 02 दोपहिया वाहन जप्त कर 03 आरोपियों को जेल दाखिल किया गया । महावीर नगर रायपुर में आरोपी राजेश मोटवानी के आधिपत्य से कुल 13.5 लीटर विदेशी मदिरा मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु 12 नग बोतल जॉनी वॉकर रेडलेबल स्कॉच व्हिस्की और 06 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की* तथा गंज निवासी जमील खान से 30 नग पाव देशी मदिरा मसाला , ग्राम भूमिया तिल्दा निवासी आनंद पारधी से 79 नग पाव देशी मसाला एवं ग्राम जलसो तिल्दा निवासी धर्मेंद्र माल्या से 23 नग पाव मसाला मदिरा ,कुल 132 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 02 दोपहिया वाहन जब्त किया गया । उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ़ खान ,आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी ,प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
Related Posts
अरुण देव गौतम बने राज्य के नए डीजीपी
- News Excellent
- February 4, 2025
- 0
राज्य शासन ने वरिष्ठ आईपीएस अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक का अस्थाई प्रभार सौंपा है। बता दें कि आईपीएस अशोक जुनेजा 3 […]
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर
- News Excellent
- September 18, 2025
- 0
गाजियाबाद। बरेली में पिछले दिनों एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को गाजियाबाद में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर […]
प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है बैंकिंग सिस्टम: वित्त मंत्री चौधरी
- News Excellent
- January 16, 2025
- 0
रायपुर. छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार सजग […]