रायपुर। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
Related Posts
जोन ऑफिस में समय पर नहीं पहुंचे कर्मचारी, कटेगा एक दिन का वेतन
- News Excellent
- April 2, 2025
- 0
रायपुर। आज नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार जोन 2 कमिश्नर डाॅ. आर.के. डोंगरे ने सुबह 10 बजे जोन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । […]
महतारी सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ, आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करेंगी महिलाएं
- News Excellent
- April 21, 2025
- 0
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रायपुर के चंगोराभाठा में महतारी सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। रायपुर नगर निगम […]
अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची तैयार करने में लापरवाही का मामला, बीईओ निलंबित
- News Excellent
- June 5, 2025
- 0
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण संबंधी निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा एम.डी. दीवान को […]