रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा हमें छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
Related Posts
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
- News Excellent
- September 27, 2025
- 0
सुकमा, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। मेट्टागुड़ा कैंप […]
नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोकथाम के लिए राज्य भर में कार्रवाई लगातार जारी
- News Excellent
- September 1, 2025
- 0
दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर सख्त कदम […]
जम्मू में आतकियों ने पर्यटकों पर की अंधाधुंध गोलीबारी, रायपुर के बड़े कारोबारी को भी गोली लगने की खबर
- News Excellent
- April 22, 2025
- 0
रायपुर. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. वहां पर पर्यटकों को गोली मारे जाने की खबर सामने आई है. जिसमें रायपुर […]