छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 43 ब्लॉकों में मतदान शुरू हो गई है. चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है. सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई है. वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है. 21 फरवरी को मतगणना होगी. बता दें कि पहले चरण के चुनाव में 53 विकासखंडों में मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था. पहले चरण के चुनाव में अधिकतर जगहों पर भाजपा की जीत हुई थी.छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर हो रहे. दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं. प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शांति पूर्ण मतदान कराने पोलिंग बूथों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.
Related Posts
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, पर कोहरे का साया बरकरार
- News Excellent
- December 19, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के […]
बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव : CM साय
- News Excellent
- July 17, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आए बीजापुर […]
दिल्ली को भाजपा और मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास : बृजमोहन अग्रवाल
- News Excellent
- February 8, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश के लिए समस्त दिल्लीवासियों का हृदय से आभार […]