छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 43 ब्लॉकों में मतदान शुरू हो गई है. चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है. सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई है. वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है. 21 फरवरी को मतगणना होगी. बता दें कि पहले चरण के चुनाव में 53 विकासखंडों में मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था. पहले चरण के चुनाव में अधिकतर जगहों पर भाजपा की जीत हुई थी.छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर हो रहे. दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं. प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शांति पूर्ण मतदान कराने पोलिंग बूथों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.
Related Posts
विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों के दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की हुई बैठक
- News Excellent
- July 19, 2025
- 0
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में 18 जुलाई को विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बन रहा टेक्नोलॉजी हब : नवा रायपुर में कामन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना को मिली मंजूरी
- News Excellent
- August 6, 2025
- 0
रायपुर 6 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। अब राज्य को इलेक्ट्रॉनिक्स टेस्टिंग या प्रोटोटाइपिंग के लिए […]
मुख्यमंत्री साय ने किया मनोविकास केंद्र का अवलोकन
- News Excellent
- March 28, 2025
- 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार में कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से […]