राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 20, 23 एवं 25 फरवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में की जाएगी। जिसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 के लिए 17 फरवरी 2025 को हुए मतदान का सारिणीकरण 20 फरवरी 2025 को एवं जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11, 12 व 13 के लिए 20 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 23 फरवरी 2025 को तथा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 व 10 के लिए 23 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
ऑनलाइन गेमिंग साइट पर लगते है दाव, एक गिरफ्तार
- News Excellent
- March 12, 2025
- 0
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देश पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ’’प्रहार’’ […]
लीजेंड 90 लीग: दिल्ली के स्कोर के सामने राजस्थान धराशाई
- News Excellent
- February 8, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली जा रही लीजेंड 90 लीग का तीसरा दिन दिल्ली रॉयल्स के नाम रहा। दिल्ली […]
राजनांदगांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में युवक की मौत, क्षेत्र में तनाव
- News Excellent
- September 8, 2025
- 0
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवागांव में रविवार देर रात दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। मामूली विवाद ने इतना […]