रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च 2025 शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में महिला दिवस पर दोपहर ढाई बजे से आयोजित कार्यक्रम में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे सम्मिलित होंगी. वे कार्यक्रम में रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम रायपुर की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी. आज रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से संघ के उपाध्यक्ष मोहित कुमार दर्रो, पदाधिकारी बमशंकर गुप्ता ने नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे से महापौर चेम्बर में मुलाकात कर उन्हें संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया. महापौर ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है. महापौर संघ के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगी.
Related Posts
स्वदेशी जागरण मंच ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा
- News Excellent
- April 23, 2025
- 0
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हिल स्टेशन पर आतंकियों द्वारा की गई कायराना निर्मम नरसंहार का पूरा देश ही नहीं अपितु विश्व के कई देश निंदा कर […]
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन
- News Excellent
- August 16, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कॉर्पोरेट कार्यालय, नवा रायपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उल्लास, गौरव और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक […]
कलिंगा विश्वविद्यालय के ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में किया गया सम्मानित
- News Excellent
- January 26, 2025
- 0
रायपुर। भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का लक्ष्य […]