रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक विश्वदीप ने राजधानी शहर के जीईमार्ग पर निरीक्षण के दौरान अनुपम उद्यान के समीप निर्माणाधीन भवनों और दुकानों की जाँच करवाकर स्वीकृति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जोन 7 जोन कमिश्नर रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे को दिए. आयुक्त ने तात्यापारा चौक के पास, आमापारा चौक के पास, आयुर्वेदिक कॉलेज के पास नालियों की अच्छी तरह से सफाई करवाने के निर्देश जोन 5 और जोन 7 जोन कमिश्नर को दिए. आयुक्त ने आमानाका वेंडिंग जोन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और शिफ्टिंग के सम्बन्ध मैं अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की. आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को नालंदा परिसर के तालाब को स्वच्छ रखने और जलस्त्रोत को संरक्षित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने स्मार्ट सिटी द्वारा जीईरोड मैं तैयार पाथ वे और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर विद्युत पोल शीघ्र लगाकर शीघ्रता से प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के प्रगतिरत कार्यों को जनहित मैं जनसुविधा की दृष्टि से पूर्ण करवाने निर्देशित किया है. निरीक्षण के दौरान निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू. एस. अग्रवाल, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ( तकनीकी ) पंकज कुमार पंचायती सहित नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे.
Related Posts
राज्य प्रशासनिक अफसरों का तबादला, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग
- News Excellent
- April 15, 2025
- 0
राज्य प्रशासनिक अफसरों का तबादला, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग
इतिहास में जनजातीय नायकों को मिलेगा उचित स्थान: CM साय; रायपुर में भव्य ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की तैयारी
- News Excellent
- October 8, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के आयोजन को लेकर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री […]
गंगा नदी के इकोसिस्टम में ऐतिहासिक कदम : तीन दशकों बाद गंगा नदी में छोड़े गए रेड-क्राउन्ड रूफ्ड टर्टल
- News Excellent
- April 30, 2025
- 0
दिल्ली। सदियों से भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग रही गंगा नदी अब अपने तटों पर नए जीवन की संभावनाओं को रोशन कर रही है। कभी […]