रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक विश्वदीप ने राजधानी शहर के जीईमार्ग पर निरीक्षण के दौरान अनुपम उद्यान के समीप निर्माणाधीन भवनों और दुकानों की जाँच करवाकर स्वीकृति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जोन 7 जोन कमिश्नर रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे को दिए. आयुक्त ने तात्यापारा चौक के पास, आमापारा चौक के पास, आयुर्वेदिक कॉलेज के पास नालियों की अच्छी तरह से सफाई करवाने के निर्देश जोन 5 और जोन 7 जोन कमिश्नर को दिए. आयुक्त ने आमानाका वेंडिंग जोन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और शिफ्टिंग के सम्बन्ध मैं अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की. आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को नालंदा परिसर के तालाब को स्वच्छ रखने और जलस्त्रोत को संरक्षित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने स्मार्ट सिटी द्वारा जीईरोड मैं तैयार पाथ वे और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर विद्युत पोल शीघ्र लगाकर शीघ्रता से प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के प्रगतिरत कार्यों को जनहित मैं जनसुविधा की दृष्टि से पूर्ण करवाने निर्देशित किया है. निरीक्षण के दौरान निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू. एस. अग्रवाल, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ( तकनीकी ) पंकज कुमार पंचायती सहित नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे.
Related Posts
ज्ञान का हस्तांतरण और प्रौद्योगिकी का साझाकरण सामूहिक विकास के प्रमुख स्तंभ हैं: राज्यमंत्री जयंत चौधरी
- News Excellent
- April 19, 2025
- 0
दिल्ली। तकनीक एवं स्टार्टअप से संबंधित अफ्रीका का सबसे बड़ा कार्यक्रम ‘गीटेक्स’ नीति निर्माताओं, परिवर्तनकर्ताओं और दूरदर्शी लोगों को सामूहिक रूप से चर्चा एवं सहयोग […]
उत्कृष्टता को सशक्त बनाना: कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय IEEE “गुणवत्ता युक्त सम्मेलन” कार्यशाला
- News Excellent
- July 27, 2025
- 0
रायपुर। IEEE मध्यप्रदेश सेक्शन के तत्वावधान में तथा IEEE रीजन 10 के सहयोग से कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में 25 और 26 जुलाई, 2025 को […]
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोलर बैटरी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- News Excellent
- June 14, 2025
- 0
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी स्थित अपने विधायक कार्यालय से सोलर बैटरी से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर अचानकमार के लिए रवाना […]