रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जोन स्तर पर जोन क्षेत्र के वार्डों में स्थित मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ – सफाई कराने, मंदिरों के आसपास अतिक्रमण न हो और मवेशियों के कारण यातायात बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया है. महापौर ने आदेशित किया है कि 30 मार्च से 6 अप्रेल तक चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जोन अंतर्गत मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान, मंदिरों के आसपास अतिक्रमण न हों और मवेशियों के कारण मंदिरों के आसपास यातायात बाधित न हो, इस हेतु चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान सभी जोन कमिश्नरगण सतत मॉनिटरिंग करवाना सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुजनो को नवरात्रि पर विशेष आराधना पर्व के दौरान मंदिरों के आसपास स्वच्छ वातावरण हो. आयुक्त श्री विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों को महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार नवरात्रि पर्व को देखते हुए जोन क्षेत्र में स्थित मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ – सफाई कराने निर्देशित किया है.आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों के आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई करवाने के साथ इसका विशेष ध्यान रखा जाना सुनिश्चित करें कि मंदिरों के आसपास अतिक्रमण न हों और मवेशियों के कारण यातायात बाधित न हो.
Related Posts
छाल और लैलूंगा रेंज के जंगलों में मिले बड़े-बड़े पंजों के निशान, हड़कंप
- News Excellent
- August 3, 2025
- 0
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगलों में बाघ की मौजूदगी की आशंका से हड़कंप मच गया है। छाल रेंज के जंगलों में मिले […]
महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय
- News Excellent
- March 7, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 4 […]
गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला
- News Excellent
- May 27, 2025
- 0
रायपुर/ सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा में उतरा। उन्होंने प्री-मैट्रिक बालक […]