रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जोन स्तर पर जोन क्षेत्र के वार्डों में स्थित मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ – सफाई कराने, मंदिरों के आसपास अतिक्रमण न हो और मवेशियों के कारण यातायात बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया है. महापौर ने आदेशित किया है कि 30 मार्च से 6 अप्रेल तक चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जोन अंतर्गत मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान, मंदिरों के आसपास अतिक्रमण न हों और मवेशियों के कारण मंदिरों के आसपास यातायात बाधित न हो, इस हेतु चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान सभी जोन कमिश्नरगण सतत मॉनिटरिंग करवाना सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुजनो को नवरात्रि पर विशेष आराधना पर्व के दौरान मंदिरों के आसपास स्वच्छ वातावरण हो. आयुक्त श्री विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों को महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार नवरात्रि पर्व को देखते हुए जोन क्षेत्र में स्थित मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ – सफाई कराने निर्देशित किया है.आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों के आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई करवाने के साथ इसका विशेष ध्यान रखा जाना सुनिश्चित करें कि मंदिरों के आसपास अतिक्रमण न हों और मवेशियों के कारण यातायात बाधित न हो.
Related Posts
भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों का द्वार
- News Excellent
- July 26, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच मुक्त व्यापार समझौते को भारत की विकास यात्रा का नया अध्याय बताया […]
80 वरिष्ठ नागरिकों का रायपुर दर्शन यात्रा, महापौर ने बस को दिखाई हरी झंडी
- News Excellent
- August 18, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के संयुक्त आयोजन के कम में आज रायपुर दर्शन यात्रा रखी गयी जिसमे […]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिलीपींस के राष्ट्रपति की मेज़बानी की
- News Excellent
- August 6, 2025
- 0
दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर का स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में […]