बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी, बारिश और वज्रपात ने जमकर तबाही मचाई है। नालंदा, सीवान, सारण, भोजपुर, अरवल, गया, दरभंगा, जमुई और सहरसा समेत 20 जिलों में 61 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसमें सबसे अधिक मौतें नालंदा में हुई। यहां पेड़ गिरने से 22 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं सीवान में वज्रपात से चार लोगों की मौत हुई। वज्रपात से कुल 23 लोगों की मौत हुई। आंधी और बारिश के कारण नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में बालमत बिगहा गांव में एक पुल ध्वस्त हो गया। इसके नीचे शरण लिए तीन लोग इसमें दब गए। तीनों की मौत हो गई। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं बारिश की बात करें सबसे अधिक पटना में 42.6 एमएम बारिश हुई। इधर, आंधी और बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हुई। नालंदा के इस्लामपुर में पुल टूटने के कारण यातायात बाधित हो गया। अरवल में एनएच 139 पर विशाल पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा। गया-मानपुर रेलवे ट्रैक पर शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के ट्रैक्शन का तार टूटकर गिर गया। वहीं किऊल-झाझा रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। खराब मौसम के कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। आम के टिकोले आंधी में झड़ गए। लीची को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
Related Posts
नारायणपुर में अबूझमाड़ शांति हाफ मैराथन का आगाज
- News Excellent
- March 2, 2025
- 0
नारायणपुर। कभी माओवादियों के गढ़ के नाम मशहूर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अब धीरे-धीरे नक्सली दहशत खत्म हो रहा है। सरकार और जिला प्रशासन […]
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में होगी महामुकाबले की जंग
- News Excellent
- July 15, 2026
- 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजर फाइनल में जगह बनाकर […]
साय सरकार का बड़ा फैसला : बीएड शिक्षकों के लिए राहत, कई महत्वपूर्ण फैसले
- News Excellent
- April 30, 2025
- 0
मुख्यमंत्र विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – […]