दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में केंद्र सरकार हमले की जानकारी दी। इसमें बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। पहलगाम की बायसरन घाटी में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग पर्यटक घायल हैं। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। आतंकी हमले के बाद बुधवार सुबह से सेना से लेकर एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। ड्रोन और हेलिकॉप्टर से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। साथ ही आतंकियों की तलाश की जा रही है। जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक हाई अलर्ट पर है।
Related Posts
ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी ठोकर, मौत, आक्रोशितों ने वाहनों में लगाई आग
- News Excellent
- January 2, 2025
- 0
कोरबा। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत […]
कोई आपकी मदद एक या दो बार ही करेगा, बिना स्वार्थ के कोई आपको एक गिलास पानी भी नहीं पिलाने वाला: साध्वी हंसकीर्ति श्रीजी
- News Excellent
- July 24, 2025
- 0
रायपुर। दादाबाड़ी में आत्मोत्थान चातुर्मास 2025 के अंतर्गत चल रहे प्रवचन श्रृंखला में परम पूज्य श्री हंसकीर्ति श्रीजी म.सा. ने धर्मरत्न प्रकरण ग्रंथ का पठन […]
प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन: राज्य के लोगों के रुकने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था
- News Excellent
- January 15, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी […]