दिल्ली। एक बार फिर से कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसको लेकर सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित दूसरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें अस्पताल परिसर में मास्क पहनने का परामर्श दिया गया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। दिल्ली में गुरुवार तक कोविड के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सरकार कोविड के वर्तमान पुष्ट मामलों के सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से यात्रा कर आए हैं। बता दें कि एनसीआर में अब तक नौ संक्रमितों की जानकारी सामने आ चुकी है। इसमें गाजियाबाद में चार, गुरुग्राम में तीन और फरीदाबाद में दो संक्रमित हैं।
Related Posts
पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति गिरफ्तार
- News Excellent
- August 1, 2025
- 0
बिलासपुर। सूचक अंकित देवांगन ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि आज 05.04.2025 के सुबह करीब 10 बजे इसकी पत्नि सुलोचना देवांगन घर के कमरे में […]
घर बैठे रजिस्ट्री के साथ-साथ ही होगा नामांतरण, जमीन की फर्जी खरीदी-बिक्री पर लगेगी रोक, एप्वाइंटमेंट लेने लगाने पड़ेंगे चक्कर
- News Excellent
- May 3, 2025
- 0
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मेफेयर रिसॉर्ट […]
सुशासन तिहार बना आशा की किरण
- News Excellent
- April 13, 2025
- 0
रायपुर। प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार कोंडागांव नगर के सुभाष चंद्र बोस वार्ड में रहने वाली लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा के परिवार के जीवन में नई […]