दिल्ली। पूरे देश में नौतपा आज से शुरू हो रहा है। यूपी में इस बार नौतपा पर वैसी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बार समय से पहले मानसून के आगमन की आहट अभी से दिखने लगी है। अरब सागर में बने शक्ति नामक चक्रवात की वजह से नम हवाओं का सिलसिला तेज हो गया है। इस वजह से इस बार नौतपा में भी आंधी, बारिश, ओले पड़ने के आसार हैं। ऐसे में नाैतपा में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। अमूमन नाैतपा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई को पूरे देश में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को जिस तरह से अरब सागर की नम हवाएं उत्तर प्रदेश में आई हैं, उनसे बारिश होने की संभावना और बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस महीने के आखिरी दो दिनों में पूर्वी यूपी में तेज बारिश की संभावना दिख रही है। कानपुर-बुंदेखलखंड क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाओं का जोर अधिक रहेगा। ऐसे में बाहर संभलकर निकलने के लिए माैसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Related Posts
डिमांड बिल और नोटिस देने के बाद भी सम्पतिकर जमा नहीं करने पर बड़े बकायादार आनन्द रेस्टोरेंट सील, दी लीविंग रूम एंड ग्रीन कैफे कड़ी हिदायत
- News Excellent
- March 6, 2025
- 0
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार, अपर आयुक्तराजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा,राजस्व अधिकारी खीरसागर नायक के निर्देशानुसार […]
धान खरीदी 2025-26: छत्तीसगढ़ में ₹3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य लागू, खरीदी व्यवस्था हुई अधिक तेज और पारदर्शी, किसानों ने जताया सीएम साय का आभार
- News Excellent
- November 18, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने धान खरीदी वर्ष 2025-26 के लिए धान का समर्थन मूल्य (MSP) ₹3100 प्रति […]
मुख्यमंत्री साय की पहल से खुला विकास का रास्ता, चार नए पुलों का भूमि पूजन जल्द
- News Excellent
- August 1, 2025
- 0
नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025- छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए आज एक अहम क़दम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय […]