रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर से हो गया है. छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई.दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में रायपुर शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है.
Related Posts
कलिंगा विश्वविद्यालय में सेल्स स्ट्रैटेजीज़ पर मास्टर क्लास का आयोजन
- News Excellent
- July 31, 2025
- 0
रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में “Master Your Market – Sales Strategies” विषय पर एक दिवसीय मास्टर क्लास का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन […]
ई रिक्शा की बैट्री चोरी के 3 प्रकरणों में फरार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
- News Excellent
- February 23, 2025
- 0
बिलासपुर। प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद यादव पिता झड़ीराम यादव उम्र 39 वर्ष निवासी भाठापारा खमतराई का रिपोर्ट दर्ज कराया कि ई रिक्शा का बैट्री को कोई […]
गर्मी से राहत : कई जिलों में आज भी बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना
- News Excellent
- May 7, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश, तेज हवा और […]