उत्तराखंड। ऋषिकेश- बदरीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर में हुए हादसे में लापता लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। वाहन हादसे में लापता नौ लोगों में से एक और शव आज शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है। रेस्क्यू दल ने रतूड़ा के पास नदी की की किनारे से शव बरामद किया। रेस्क्यू दल अलकनंदा नदी के दोनों छोर से खोजबीन कर रहा है। हादसे में मरने वाले की संख्या चार हो गई है। तीन लोगों के शव कल ही बरामद कर लिए गए थे। आज मिले शव की पहचान संजय सोनी, राजस्थान के रूप में हुई है। आठ लोग घायल हैं और आठ यात्री लापता हैं। बीते बृहस्पतिवार को देर शाम देहरादून से लौटते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7 बजे राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 18 यात्री, एक गाइड और चालक 31 सीटर बस से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 7:30 बजे, जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर घोलतीर के समीप बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।
Related Posts
दो सगी बहनों को सांप ने डसा, दोनों ने तोड़ा दम
- News Excellent
- September 6, 2025
- 0
सतना। जिले के नागौद थाना अंतर्गत ग्राम खम्हारिया खुर्द छिंदा में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। एक ही […]
प्रधानमंत्री मोदी ने सतना और दतिया हवाई अड्डों का किया वर्चुअल उद्घाटन
- News Excellent
- June 1, 2025
- 0
दिल्ली। क्षेत्रीय संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश में […]
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
- News Excellent
- August 24, 2025
- 0
भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। पुजारा ने सोशल मीडिया […]