रायपुर। चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में रायपुर के नाहटा क्लासेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देशभर में जहां सीए इंटर के दोनों ग्रुप का पास प्रतिशत लगभग 8 प्रतिशत रहा, वहीं नाहटा क्लासेस के बोध ग्रुप ने 100 प्रतिशत सफलता हासिल कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।
संस्थान के संचालक प्रतीक नाहटा और अचिन नाहटा ने बताया कि बोध ग्रुप के सभी विद्यार्थियों ने सीए इंटर परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और संस्थान द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्थान के एक मेधावी छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्राप्त करने से मात्र दो अंकों से पीछे रह गया। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि नाहटा क्लासेस के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, बोध ग्रुप में विद्यार्थियों को केवल विषयगत ज्ञान ही नहीं, बल्कि परीक्षा की रणनीति, नियमित टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और समय-समय पर प्रदर्शन मूल्यांकन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इसी व्यवस्थित शिक्षण पद्धति ने विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रतीक नाहटा और अचिन नाहटा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी नाहटा क्लासेस इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर रायपुर और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करता रहेगा।
सीए जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल करना न केवल संस्थान की सफलता है, बल्कि उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है जो भविष्य में सीए बनने का सपना देख रहे हैं। नाहटा क्लासेस की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल के रूप में देखी जा रही है।