बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल: शिवप्रकाश, सौदान सिंह और सतीश धौंड को मिलीं अहम जिम्मेदारियां; देखें पूरी सूची

बीजेपी संगठन

नई दिल्ली / रायपुर:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन), संगठकों, प्रदेश महामंत्रियों (संगठन) और प्रदेश सह-महामंत्रियों की नई नियुक्तियां और कार्यक्षेत्र तय किए गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी व राज्यसभा सांसद तरुण चुग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की गई है।

प्रमुख राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) के प्रभार

  • शिवप्रकाश: आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) प्रभार सौंपा गया है।
  • सौदान सिंह: बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

केंद्रीय संगठक और उनकी भूमिका

  • वी. सतीश (संगठक): इन्हें एससी/एसटी (SC/ST) मोर्चा और संसदीय कार्यालय का प्रभार सौंपा गया है। इनका केंद्र दिल्ली रहेगा।
  • नागेंद्र (संगठक): वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क का जिम्मा दिया गया है। इनका केंद्र भी दिल्ली बनाया गया है।

प्रदेश महामंत्री और सह-महामंत्री (संगठन)

पदाधिकारीपदआवंटित राज्य / कार्यकेंद्र
सतीश धौंडप्रदेश सह-महामंत्री (संगठन)महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान (महाराष्ट्र में जनजाति संपर्क भी)नागपुर
अजय जामवालप्रदेश महामंत्री (संगठन)महाराष्ट्रमुंबई
कर्मवीरप्रदेश महामंत्री (संगठन)छत्तीसगढ़रायपुर
चन्द्रशेखरप्रदेश महामंत्री (संगठन)मध्य प्रदेशभोपाल
धर्मपालप्रदेश महामंत्री (संगठन)उत्तर प्रदेशलखनऊ
पवन राणाप्रदेश महामंत्री (संगठन)दिल्ली और हरियाणादिल्ली
फणीन्द्रनाथ शर्माप्रदेश महामंत्री (संगठन)उत्तराखंडदेहरादून
मानस मोहंतीप्रदेश महामंत्री (संगठन)ओडिशाभुवनेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *