रायपुर। रेलवे बोर्ड द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार ट्रेन में महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के विरुद्ध चलाई जा रही आपरेशन महिला सुरक्षा 18 अप्रैल से 24 अप्रैल के दौरान रायपुर मंडल में ट्रेन में महिला यात्रों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कुल 98 पुरुष यात्रियों पर अभियान के दौरान कार्यवाही की गई। आम जनों को जागरूक करने हेतु ट्रेन , यात्री प्रतीक्षालय , यात्री परिसर आदि जगह पर ,पंपलेट चिपकाया गया।अभियान के दौरान बल सदस्य द्वारा महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान यदि किसी अवांछिनी तत्व एवं किसी पुरुष यात्री के द्वारा किसी प्रकार की छेड़छाड़ व अन्य महिला संबंधित अपराध का कृत्य करते हैं तथा उनकी सुरक्षा में संकट होने पर तत्काल इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस, कार्यरत टीटीई को सूचित करने के लिए कहा गया। साथ ही साथ 139 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देने के लिए कहा गया ताकि महिला सुरक्षा का मध्य नजर हर प्रकार की सहायता प्रदान किया जा सके। उन्हें यह भी आश्वत किया गया है कि रेलवे प्रशासन एवं रेलवे सुरक्षा बल उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। यात्री गाड़ियों में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में लगातार अभियान चलाया जा रहा है एवं पुरुष यात्री यात्रा करते हुए पाए जाने पर उसके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।
Related Posts
14 वर्षीय बालक पर एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में भारत का पहला रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन सफल
- News Excellent
- August 29, 2025
- 0
जटिल हृदय रोगों से ग्रसित बच्चों के लिए दीर्घकालिक और सुरक्षित हृदय उपचार की दिशा में बड़ी उपलब्धि रायपुर, बाल चिकित्सा हृदय देखभाल में एक […]
मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा के अंतिम गांव में पहुंचे, इमली के पेड़ नीचे सुनी समस्याएं
- News Excellent
- May 15, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के अतिदूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्राम मुलेर का दौरा किया। यह गांव दंतेवाड़ा जिले की सीमा […]
नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी
- News Excellent
- February 5, 2025
- 0
बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। मामला थाना तरेम क्षेत्र के ग्राम बुड़गीचेरू का है। नक्सलियों ने धारदार […]