रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा हमें छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
Related Posts
मुख्यमंत्री साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित
- News Excellent
- August 26, 2025
- 0
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी […]
पिता ने की दूसरी शादी, बच्चों ने कर लिया सुसाइड
- News Excellent
- March 11, 2025
- 0
ओडिशा । जिले के धनचंगड़ा गांव में सोमवार को दो बच्चों की कथित रूप से सुसाइड की घटना से सनसनी फैल गई है। कहा जा […]
होली के दिन बंद रहेगी शराब दुकान, आदेश जारी
- News Excellent
- March 4, 2025
- 0
अम्बिकापुर। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिले में ‘‘होली‘‘ (जिस दिन रंग खेला जाये) पर्व के अवसर पर […]